KHARMAS 2026 : एक महीने तक शादी-ब्याह समेत कई मांगलिक कामों पर लगेगा विराम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KHARMAS 2026 : Many auspicious functions, including weddings, will be put on hold for a month.

रायपुर। हिंदू पंचांग के अनुसार एक बार फिर खरमास शुरू होने वाला है। ज्योतिष के मुताबिक 14 मार्च 2026 की रात 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ मीन संक्रांति का खरमास शुरू हो जाएगा।

खरमास को हिंदू धर्म में ऐसा समय माना जाता है जब शादी-ब्याह और दूसरे मांगलिक कार्य करने से बचा जाता है। इस दौरान लोग नए काम की शुरुआत, गृह प्रवेश या संपत्ति खरीदने जैसे बड़े फैसले टाल देते हैं।

पंचांग के अनुसार खरमास साल में दो बार आता है। पहला तब जब सूर्य धनु राशि में जाते हैं और दूसरा तब जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं। मार्च में शुरू होने वाला यह खरमास करीब एक महीने तक रहेगा।

इस साल यह अवधि 14 मार्च से शुरू होकर 14 अप्रैल 2026 तक चलेगी। 14 अप्रैल को जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो खरमास समाप्त माना जाएगा और इसके बाद फिर से शादी-ब्याह और दूसरे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय शादी, सगाई, गृह प्रवेश, नया वाहन या संपत्ति खरीदने और नया व्यापार शुरू करने जैसे कार्यों से बचना चाहिए।

हालांकि खरमास में पूजा-पाठ, दान और धार्मिक कार्य करना शुभ माना जाता है। इस दौरान सूर्य देव की पूजा, पवित्र नदियों में स्नान और जरूरतमंदों को दान देना विशेष फलदायी माना जाता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related