26 साल से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। कांकेर में पुलिस ने 26 साल से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक लड़की को अगवा करने के बाद रेप कर उसे बेच दिया था। पकड़ा गया आरोपी अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा था। उसके खिलाफ दो स्थाई वारंट भी जारी थे। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बांदे निवासी एक युवती का करीब 26 साल पहले पीवी87 निवासी युवक बलराम व्यापारी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। आरोप है कि अगवा कर लड़की को छत्तीसगढ़ से बाहर ले गए और फिर दुष्कर्म कर आगरा में किसी के पास बेच दिया था। किसी तरह लड़की उनके चंगुल से छूटी और अपने घर पहुंची थी। इसके बाद उसने नामजद FIR दर्ज करा दी।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। उसे जेल भेजा गया और कोर्ट से मामले का निराकरण हो गया। जबकि बलराम फरार होने में कामयाब हो गया। इस दौरान वह देश के बड़े-बड़े शहरों में छिपकर फरारी काटता रहा, पर पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। रविवार रात वह अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा था। पुलिस को जानकारी लगी तो घेराबंदी कर उसे सुबह दबोच लिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 1 करोड़ का गांजा पकड़ा!

CHHATTISGARH : Ganja worth Rs 1 crore seized! रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा...

CG CRIME NEWS: पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार! 

CG Crime News: Father sexually assaults minor daughter!     कोंडागांव: छत्तीसगढ़...

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : अवैध खदान बनी कब्र!

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : Illegal mine becomes a...

NAKTI VILLAGE RAIPUR : नकटी पर BJP का बड़ा पलटवार!

NAKTI VILLAGE RAIPUR : BJP's big counterattack on Nakti! रायपुर....