TET News: JD के आदेश ने बढ़ाई शिक्षको की धड़कन, केदार जैन ने दी आर-पार की चेतावनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TET News: JD’s Order Raises Teachers’ Anxiety; Kedar Jain Issues a ‘Do-or-Die’ Warning.

TET News: बस्तर संभाग में उच्च प्राथमिक प्रधान पाठक पद पर हाल ही में पदोन्नत हुए शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) योग्यता की जानकारी मांगे जाने के बाद शिक्षकों के बीच हलचल बढ़ा दी है।

संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संभाग बस्तर द्वारा 9 अप्रैल तक यह जानकारी मांगी गई है कि पदोन्नत शिक्षकों में से कितने शिक्षक TET उत्तीर्ण हैं।

केदार जैन ने आशंका जताई है आने वाले समय में इसी आधार पर शिक्षकों को सेवा से बाहर करने या पदोन्नति से वंचित करने जैसे आदेश भी जारी किए जा सकते हैं।

इस बयान के बाद प्रदेशभर के शिक्षकों में चिंता और असंतोष का माहौल देखा जा रहा है।

फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि यदि इस विषय पर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इसका खामियाजा हजारों शिक्षकों को भुगतना पड़ सकता है

फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में आंदोलन को रायपुर स्तर, जिला मुख्यालय स्तर और यहां तक कि नई दिल्ली स्तर पर भी प्रदर्शन किए जा सकते हैं।

संगठन का मानना है कि जब तक कानून में आवश्यक संशोधन नहीं होता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

शिक्षकों को यह भी याद दिलाया गया कि नौकरी उनकी जीवन की आधारशिला है और इसे सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करना आवश्यक है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related