TEEJAN BAI NEWS : तीजन बाई जिंदा हैं! जानिए मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TEEJAN BAI NEWS : Teejan Bai is alive! Find out what happened.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर अचानक “निधन” की खबर वायरल हो गई। देखते ही देखते श्रद्धांजलि पोस्ट्स की बाढ़ आ गई और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।

लेकिन कुछ ही देर में परिवार ने सामने आकर साफ कर दिया तीजन बाई बिल्कुल ठीक हैं और सुरक्षित हैं।

दरअसल, बिना पुष्टि के फैली इस अफवाह ने लोगों को गुमराह कर दिया। कई ग्रुप्स में फोटो के साथ RIP मैसेज शेयर होने लगे, जिससे भ्रम और बढ़ गया।

तीजन बाई छत्तीसगढ़ की पहचान हैं और पंडवानी को देश-विदेश तक पहुंचाने वाली बड़ी लोक कलाकार हैं। ऐसे में उनकी “मौत” की खबर ने हर किसी को चौंका दिया।

परिवार ने अपील की है कि बिना पुष्टि के ऐसी खबरें न फैलाएं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related