NASHIK CASE : TCS ऑफिस में सेक्स और मतांतरण कांड! 1500 पन्नों की चार्जशीट में बड़े खुलासे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NASHIK CASE : Sex and conversion scandal at TCS office! 1500-page chargesheet reveals major revelations

रायपुर डेस्क। नासिक की TCS यूनिट से जुड़े चर्चित सेक्स और मतांतरण केस में बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। जांच में जबरन धर्म परिवर्तन, यौन उत्पीड़न और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोपों के सबूत मिलने का दावा किया गया है।

ASSAM ACS OFFICER : ACS अफसर के ठिकाने पर नोटों का पहाड़

पुलिस के मुताबिक केस में WhatsApp चैट, ईमेल, बैंक स्टेटमेंट, पहचान परेड और नाम बदलवाने से जुड़े दस्तावेज भी सबूत के तौर पर लगाए गए हैं। इस मामले में अब तक कुल 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं। शिकायत करने वाली कई महिलाओं ने आरोप लगाया था कि TCS नासिक यूनिट में उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

CHHATTISGARH : अब बोतल में पेट्रोल बंद! सरकार का बड़ा आदेश

चार्जशीट में बलात्कार, धार्मिक भावनाएं भड़काने, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। मामला सामने आने के बाद TCS ने भी कार्रवाई करते हुए आरोपित कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। अब SIT पूरे नेटवर्क और फंडिंग एंगल की जांच में जुटी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related