ASSAM ACS OFFICER : ACS अफसर के ठिकाने पर नोटों का पहाड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ASSAM ACS OFFICER : Mountain of currency notes found at ACS officer’s residence

रायपुर डेस्क। असम में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। गुवाहाटी में ACS अफसर लचित कुमार दास को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लेकिन असली सनसनी तब फैली जब छापेमारी में उसके घर से करोड़ों रुपए का कैश और निवेश के कागज मिले।

CHHATTISGARH : अब बोतल में पेट्रोल बंद! सरकार का बड़ा आदेश

जानकारी के मुताबिक लचित कुमार दास भूमि अभिलेख विभाग में अतिरिक्त निदेशक थे। उन पर जमीन बिक्री के लिए NOC जारी करने के बदले 1 लाख रुपए मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और पहली किस्त लेते ही अफसर को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने उनके कई ठिकानों पर छापा मारा। बेल्टोला स्थित घर की तलाशी में लॉकर से 48.38 लाख रुपए नकद मिले। इसके अलावा करीब 80 लाख रुपए की FD के दस्तावेज भी बरामद हुए।

KACHNA RAILWAY OVERBRIDGE : 8 साल बाद खुला कचना ब्रिज!

जांच आगे बढ़ी तो कुल बरामद नकदी और निवेश 1.18 करोड़ रुपए से ज्यादा निकला। साथ ही जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि संपत्ति उनकी वैध आय से कई गुना ज्यादा है।

अब विजिलेंस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related