KACHNA RAILWAY OVERBRIDGE : 8 साल बाद खुला कचना ब्रिज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KACHNA RAILWAY OVERBRIDGE : Kachna Bridge opens after 8 years!

रायपुर। रायपुर वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कचना रेलवे ओवरब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने शुक्रवार रात इसका उद्घाटन किया, जिसके बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई।

CM DELHI VISIT : दिल्ली दौड़ पर CM साय! BJP में बड़े नामों पर मंथन

अब तक खम्हारडीह-कचना रेलवे फाटक पर हर 15 मिनट में गेट बंद हो जाता था। लोग घंटों जाम में फंसते थे, स्कूल जाने वाले बच्चे लेट होते थे और ऑफिस पहुंचना भी मुश्किल हो जाता था। लेकिन अब इस नए ओवरब्रिज के शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है।

48.78 करोड़ रुपए की लागत से बने इस ओवरब्रिज की लंबाई 871 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। यह ब्रिज शंकर नगर, पंडरी, अवंति विहार और खम्हारडीह जैसे बड़े इलाकों को जोड़ता है।

INDIA FOREX RESERVE : भारत का डॉलर खजाना घटा!

उद्घाटन के बाद सामने आए ड्रोन वीडियो में रात के वक्त चमचमाती लाइटों के बीच दौड़ती गाड़ियां नजर आईं। स्थानीय लोगों ने कहा कि अब ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या खत्म हो गई है।

रेलवे के मुताबिक इस रूट से रोज करीब 120 ट्रेनें गुजरती हैं, जिसकी वजह से फाटक बार-बार बंद होता था। अब 3 लाख से ज्यादा लोगों को रोजाना के जाम से राहत मिलेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related