NIDA KHAN ARREST : 40 दिन बाद HR मैनेजर गिरफ्तार

Date:

NIDA KHAN ARREST : HR manager arrested after 40 days

रायपुर। महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ा हाईप्रोफाइल मामला अब बड़ा मोड़ ले चुका है। करीब 40 दिनों से पुलिस को चकमा दे रही TCS की सस्पेंडेड HR मैनेजर निदा खान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। गुरुवार देर रात छत्रपति संभाजीनगर से उसकी गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद पूरे कॉर्पोरेट सर्कल में हलचल मच गई है।

निदा खान पर रेप, यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और महिला कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप हैं। शिकायत में दावा किया गया कि महिला कर्मचारियों पर नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने और रोजे रखने का दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी तक दी जाती थी।

इसी मामले में पुलिस पहले ही 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी निदा खान पिछले एक महीने से फरार थी। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांग सकती है। जांच एजेंसियां उसके मोबाइल, डायरी और संभावित फंडिंग नेटवर्क की भी जांच में जुट गई हैं। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि कहीं इस पूरे मामले के तार किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related