TATA STEEL PLANT BLAST UPDATE : टाटा स्टील प्लांट में बड़ा धमाका, घायल मजदूरों की हालत नाजुक, देखें VIDEO

Date:

Big explosion at Tata Steel Plant, condition of injured workers critical, see VIDEO

डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट हो गया है, जिसकी वजह से प्लांट में भीषण आग लग गई। इस घटना में 3 मजदूर जख्मी हो गए हैं। हादसे में घायल लोगों का झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने हाल जाना। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने घायलों के इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।

जमशेदपुर की घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, ‘जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्रवाई कर रही है।’

घायल मजदूरों की हालत नाजुक –

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल मजदूरों की हालत नाजुक है। डॉक्टरों की 11 सदस्यीय टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। हादसे के बाद आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

टाटा स्टील की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि कोक प्लांट की बैटरी में ब्लास्ट हो गया था। घटना की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 2 कर्मचारियों को चोट लगी है। इसके अलावा एक कर्मचारी को सीने में दर्द की शिकायत है, उसकी हालत स्थिर है। इसका पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट कैसे हुआ?

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related