SUBHASHINI DEATH : वीडियो कॉल के बाद एक्ट्रेस ने उठाया खौफनाक कदम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUBHASHINI DEATH : After the video call, the actress took a dreadful step

रायपुर। साउथ इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम ने चेन्नई के अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया। खबर मिलते ही इंडस्ट्री और फैंस में सन्नाटा फैल गया।

बताया जा रहा है कि मौत से ठीक पहले उनका अपने पति बिपिन चंद्रन से वीडियो कॉल पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने ये खौफनाक कदम उठा लिया।

36 साल की सुभाषिनी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थीं। शादी को दो साल ही हुए थे, लेकिन दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में झगड़े के बाद सुसाइड की बात सामने आ रही है, लेकिन हर एंगल से जांच जारी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

सुभाषिनी श्रीलंका की रहने वाली थीं और तमिल फिल्मों व शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी थीं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी। खास बात ये है कि उन्होंने मौत से सिर्फ 2 दिन पहले एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें जिंदगी की बातें लिखी थीं।

अब उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONGARGARH PARIKRAMA PATH : परिक्रमा पथ पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ...