TAIWAN EARTHQUAKE : फिर कांपी ताइवान की धरती, हुआलिएन में 5.9 तीव्रता का भूकंप, एक मिनट तक हिलीं इमारतें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TAIWAN EARTHQUAKE : Taiwan’s land shook again, 5.9 magnitude earthquake in Hualien, buildings shook for a minute

ताइपे/11 जून 2025। ताइवान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) और ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.9 मैग्नीट्यूड रही। इसका केंद्र हुआलिएन शहर से करीब 71 किलोमीटर दक्षिण में, 31.1 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

TAIWAN EARTHQUAKE हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन राजधानी ताइपे में इमारतें करीब एक मिनट तक हिलती रहीं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि हुआलिएन क्षेत्र अपेक्षाकृत कम आबादी वाला है, जिससे बड़े नुकसान की आशंका कम मानी जा रही है।

ताइवान: भूकंपों की धरती

ताइवान भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है। इससे पहले भी 9 अप्रैल 2025 को राजधानी ताइपे में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

ताइवान का इतिहास कई बड़े भूकंपों से भरा रहा है।

21 सितंबर 1999 को आए सबसे भीषण भूकंप की तीव्रता 7.7 थी, जिसमें 2,400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 1 लाख से अधिक घायल हुए थे।

1900 से 1991 के बीच करीब 2,200 भूकंप प्रति वर्ष रिकॉर्ड किए गए, जिनमें से 214 खतरनाक माने गए।

1999 में रिकॉर्ड 49,919 झटके दर्ज किए गए थे।

भूकंप क्यों आते हैं?

TAIWAN EARTHQUAKE धरती की सतह कई टुकड़ों, यानी टेक्टोनिक प्लेट्स, में बंटी होती है। ये प्लेट्स धीरे-धीरे खिसकती हैं या टकराती हैं। जब इनमें तनाव बढ़ता है और फिर अचानक ऊर्जा के रूप में बाहर निकलता है, तो धरती हिलती है – यही होता है भूकंप। ताइवान जिस स्थान पर स्थित है, वह टेक्टोनिक प्लेट्स के मिलने वाले क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां भूकंप सामान्य हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related