रायपुर। निलंबित IPS जीपी सिंह की आज पेशी होगी। जानकारी के मुताबिक न्यायिक रिमांड आगे बढ़ सकती है.बता दें कि जीपी सिंह एक महीने से जेल में बंद है. गौरतलब है कि 1 जुलाई, 2021 की सुबह 6 बजे ACB-EOW की टीमों ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में सहयोगियों समेत जीपी के सभी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था. छापेमारी में 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ और 10 करोड़ की संपत्ति मिलने की आधिकारिक जानकारी दी गई.
