CG LIQUOR SHOP PROTEST : We don’t want the worship of the mother, remove the liquor shop!
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शराब दुकान को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। दरिमा में खोली गई अंग्रेजी शराब दुकान के विरोध में महिलाएं फिर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और साफ शब्दों में कहा – “अगर शराब की कमाई से महतारी वंदन योजना का पैसा मिल रहा है, तो हमें ऐसा पैसा नहीं चाहिए।”
COCKROACH JANTA PARTY: जयपुर में अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़!
महिलाओं का कहना है कि शराब से गांव और परिवार बर्बाद हो रहे हैं। ऐसे में सरकार अगर शराब बेचकर योजनाएं चला रही है तो यह स्वीकार नहीं है।
विरोध कर रही महिलाओं ने आबकारी मंत्री के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि शराब से मिलने वाले राजस्व का उपयोग महतारी वंदन, आवास और अन्य योजनाओं में किया जा रहा है।
CHHATTISGARH : 13 जुलाई से गरमाएगी विधानसभा!
महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 3 दिन के भीतर शराब दुकान हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दुकान नहीं हटाई गई तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है, परिवार टूट रहे हैं और घरेलू समस्याएं बढ़ रही हैं। इसलिए किसी भी कीमत पर दरिमा में शराब दुकान नहीं चलने दी जाएगी।
