SURENDRA DUBEY LAST BOOK : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की अंतिम कृति का विमोचन, मुख्यमंत्री बोले – वे हँसी में भी गहरा संदेश छोड़ जाते थे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SURENDRA DUBEY LAST BOOK : Release of the last work of Padma Shri Dr. Surendra Dubey, Chief Minister said – He used to leave a deep message even in laughter

रायपुर, 08 अगस्त 2025. प्रख्यात हास्य कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेन्द्र दुबे की जयंती पर उनकी अंतिम काव्य कृति “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” का विमोचन किया गया। राजधानी रायपुर स्थित मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “डॉ. दुबे जी भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से न हों, लेकिन उनकी कविताएँ और विचार सदैव जीवित रहेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा को देश-विदेश में सम्मान दिलाया और साहित्य की दुनिया को नई दिशा दी। उनकी रचनाओं में हास्य के साथ-साथ गहरा सामाजिक संदेश भी होता था।”

उन्होंने आगे कहा कि “मैंने कई बार मंचों पर उनकी कविताएँ सुनी हैं। वे बेहद सरल, सौम्य और संवेदनशील व्यक्ति थे। उनके भीतर समाज और संस्कृति के प्रति गहरी करुणा थी।”

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि “डॉ. दुबे ने छत्तीसगढ़ी साहित्य, भाषा और संस्कृति को नई पहचान दी। वे केवल कवि नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के वाहक थे।”

कार्यक्रम में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने डॉ. दुबे पर आलेख का पाठ किया, वहीं आभार प्रदर्शन उनकी धर्मपत्नी शशि दुबे ने किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद विजय बघेल समेत अनेक जनप्रतिनिधि और साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सुरेन्द्र दुबे फाउंडेशन द्वारा किया गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related