NYLON FACTORY FIRE : सूरत में फिर भड़की आग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NYLON FACTORY FIRE : Fire breaks out again in Surat

रायपुर डेस्क। गुजरात के सूरत में आग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला नायलॉन कपड़ा फैक्ट्री का है, जहां ऊपरी मंजिल पर अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते लपटें खिड़कियों से बाहर निकलने लगीं।

नायलॉन होने की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि इससे एक दिन पहले ही सूरत के लिंबायत इलाके में आग ने एक ही परिवार के 5 लोगों की जान ले ली थी। ऐसे में लगातार हो रही आग की घटनाओं ने पूरे शहर में डर का माहौल बना दिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related