1 APRIL NEW RULE : लेबर कोड, टोल, UPI और राशन सब बदला …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

1 APRIL NEW RULE : Labor Code, Toll, UPI and Ration…

रायपुर। 1 अप्रैल से देशभर में कई ऐसे बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

सबसे बड़ा बदलाव नौकरीपेशा लोगों के लिए है, अब 44 पुराने श्रम कानून खत्म होकर 4 नए लेबर कोड लागू हो गए हैं। इसका असर आपकी सैलरी, PF, काम के घंटे और ओवरटाइम पर पड़ेगा। कंपनियां अब ज्यादा फ्लेक्सिबल वर्किंग सिस्टम अपना सकेंगी।

हाईवे पर सफर करने वालों के लिए भी बड़ा झटका है, अब टोल प्लाजा पर कैश खत्म, सिर्फ डिजिटल पेमेंट ही चलेगा। साथ ही टोल टैक्स भी बढ़ा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में नई वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी भी लागू हो गई है। अब 100 से ज्यादा लोगों की पार्टी या शादी में पहले सूचना देना जरूरी होगा, नहीं तो मौके पर भारी जुर्माना लगेगा।

राहत की बात ये है कि अब अप्रैल में ही तीन महीने का राशन एक साथ मिलेगा, जिससे लोगों को बार-बार लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।

कुल मिलाकर 1 अप्रैल से आपकी सैलरी, खर्च और लाइफस्टाइल तीनों पर असर पड़ने वाला है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related