JAGGI MURDER CASE BREAKING : Amit Jogi’s side gets only 1 day…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित जग्गी हत्याकांड में अब मामला आखिरी मोड़ पर पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है अब और देरी नहीं। अमित जोगी की तरफ से वकील ने समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक दिन की मोहलत दी और 2 अप्रैल को फाइनल हियरिंग तय कर दी।
2003 में रायपुर में हुए इस सनसनीखेज मर्डर केस में 28 लोगों को उम्रकैद मिल चुकी है, लेकिन अमित जोगी बरी हो गए थे। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केस फिर खुला है और दोबारा सुनवाई हो रही है।
यानी अब सबकी नजर 2 अप्रैल पर है, जब ये तय होगा कि इस हाई-प्रोफाइल केस में आगे क्या बड़ा फैसला आता है।
