CG CONGRESS BREAKING : Congress list released …
रायपुर। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने सूरजपुर जिला कार्यकारिणी की पहली सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की कवायद शुरू हो गई है।
जारी सूची में एक जिला कोषाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ 12 उपाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। संगठन संचालन को गति देने के लिए 10 जिला महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी ने जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से 37 संयुक्त महामंत्रियों की भी घोषणा की है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह कदम आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति का हिस्सा है। आने वाले दिनों में अन्य जिलों की कार्यकारिणी सूची भी जारी की जा सकती है।

