CG NAXALI UPDATE : सुकमा से मलकानगिरी तक बड़ा सरेंडर, 22 माओवादी हथियारों समेत मुख्यधारा में लौटे …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXALI UPDATE : Major surrender from Sukma to Malkangiri, 22 Maoists returned to the mainstream along with weapons…

सुकमा। सुकमा जिले के केरलापाल और दोरनापाल इलाके में बीते कई सालों से सक्रिय रहे 22 माओवादियों ने ओड़िसा के मलकानगिरी में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर के दौरान माओवादियों ने AK-47 समेत 9 हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी सौंपा।

मंगलवार को सुकमा सीमा से सटे मलकानगिरी जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ओड़िसा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया और एडीजी नक्सल संजीप पंडा की मौजूदगी में यह आत्मसमर्पण हुआ। अधिकारियों ने सभी माओवादियों का फूल देकर स्वागत किया और शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की घोषणा की।

सरेंडर करने वालों में डीसीएम और एसीएम स्तर के कमांडर भी शामिल हैं, जो केरलापाल, दोरनापाल, जगरगुंडा और आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन माओवादियों के आत्मसमर्पण से सुकमा और सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने 1 AK-47, 2 इंसास राइफल, 1 SLR समेत कुल 9 हथियार, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और नक्सली सामग्री सुरक्षा बलों को सौंपी। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी कामयाबी बताया है।

डीजीपी योगेश खुरानिया ने कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वाले सभी माओवादियों का स्वागत है। उन्होंने बाकी बचे माओवादियों से भी अपील की कि वे हथियार छोड़ें और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लेकर सामान्य जीवन अपनाएं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related