RAHUL GANDHI : जर्मनी में राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले – भारत में ‘वोट चोरी’ हो रही है

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAHUL GANDHI : Rahul Gandhi launches a major attack in Germany, says ‘vote theft’ is taking place in India

नई दिल्ली। जर्मनी के दौरे पर गए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और चुनावी व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। बर्लिन के हर्टी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत में चुनाव निष्पक्ष नहीं रह गए हैं और ‘वोट चोरी’ की जा रही है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव निष्पक्ष नहीं थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग के सामने औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि भारत के संस्थागत ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमला हो रहा है और चुनावी मशीनरी में गंभीर समस्या है। राहुल ने आरोप लगाया कि देश के प्रमुख संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है और उनका इस्तेमाल राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने सीबीआई और ईडी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन एजेंसियों को विपक्ष के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ इन एजेंसियों के कितने मामले हैं, जबकि विपक्षी नेताओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा में एक ब्राजीलियाई महिला का नाम 22 बार वोटर लिस्ट में पाया गया, लेकिन इस पर भी आयोग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

आईएनडीआईए गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि इस गठबंधन को केवल चुनावी गणित के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सभी पार्टियां आरएसएस की विचारधारा से सहमत नहीं हैं और यही इसका मूल आधार है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related