STOCK MARKET CRASH : अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

STOCK MARKET CRASH: US-Iran tensions cause major fall in stock market

मुंबई, 13 अप्रैल। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान वार्ता की विफलता ने लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की आशंकाओं को बढ़ा दिया जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,613.09 अंक टूटकर 75,937.16 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 495 अंक फिसलकर 23,555.60 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहें। टाइटन, सन फार्मा, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक टूटे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 7.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.2 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 672.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स शुक्रवार को 1.20 प्रतिशत और निफ्टी 1.16 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...