प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में,मुंगेली में टूटा रिकार्ड पारा 47 पार

Date:

रायपुर। समूचा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मानसून आने से पहले छत्तीसगढ़ में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है।  मुंगेली में शनिवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इससे पहले इतनी अधिक गर्मी छत्तीसगढ़ के किसी केंद्र पर रिकॉर्ड नहीं हुई थी। इसको अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में जून महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। रायपुर में यह 11 जून 1931, एक जून 1988 और 8 जून 1995 को रिकॉर्ड किया गया था। बिलासपुर में दो जून 2012 को यह रिकॉर्ड हुआ। वहीं जांजगीर-चांपा में भी तीन जून 1978 को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। इस साल इस महीने का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इसे तीन जून को मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया था।
एक दिन बाद मुंगेली ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। हालांकि मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन अबसे पहले भी मुंगेली कभी इतना गर्म हुआ था, इसका रिकॉर्ड नहीं है।राजधानी रायपुर में भी सुबह से ही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग झुलसते रहे। रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related