MONSOON 2026: इस बार 5 दिन पहले केरलम पहुंचेगा मानसून! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MONSOON 2026: This time, the monsoon will arrive in Kerala 5 days early!

MONSOON 2026: इस भीषण गर्मी में लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है।

मौषम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा की  इस बार 5 दिन पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून केरलम में दस्तक देगा, जिससे धीरे-धीरे देशभर में मानसून का फैलाव होगा।

आमतौर पर केरलम में 1 जून को मानसून पहुंचता था, लेकिन इस बार 26 मई को ही आ जाएगा।

हालांकि, मौसम विभाग ने इस साल भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल में भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देगा।

बाद में यह पश्चिम की ओर भारत में आगे बढ़ेगा, जिसके धीरे-धीरे 26 मई तक केरलम पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि  इस साल सिर्फ 80 सेंटीमीटर ही बारिश की संभावना है।

इसका सबसे ज्यादा बुरा असर किसानों पर पड़ेगा. उनकी खेती को सिंचाई के लिए पानी की कमी हो सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related