एक से ज्यादा नाम वाली 25 सीटों पर मंथन के लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। एक से ज्यादा नाम वाले 25 सीटों पर मंथन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव समिति की बैठक गुरूवार को होगी। बैठक में चुनाव समिति के पदाधिकारी एक बार फिर नामों पर चर्चा करेंगे। स्क्रीनिंग कमेटी ने बाकी दावेदारों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति को प्रेषित कर दी है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक 25 सीटों पर नाम शीघ्र तय होने की उम्मीद है। 90 विधानभा सीटों के लिए कांग्रेस ने 65 सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिया है, लेकिन 25 सीट जहां पर नाम तय नहीं हो सका है, वहां पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पहले प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति की बैठक होगी।

प्रियंका के दौरे से पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों का दौरा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छह अक्टूबर को कांकेर दौरे से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का दौरा गुरूवार को होगा। एसआइसीसी की सचिव व प्रदेश प्रभारी सप्तगिरीशंकर उल्का रायपुर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। एआइसीसी के राष्ट्रीय संयोजक के.राजू छह अक्टूबर को जगदलपुर में स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोथिया जगदलपुर और बलौदाबाजार के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE TRANSFER ORDER CASE : जेल में बंद आरोपी पर एक और FIR!

CG FAKE TRANSFER ORDER CASE : Another FIR against...

THIMMAPPIAH TOURNAMENT 2026 : MP को हराकर छत्तीसगढ़ का धमाका!

THIMMAPPIAH TOURNAMENT 2026 : Chhattisgarh's blast after defeating MP! बेंगलुरु।...

JANTAR MANTAR VIOLENCE : स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में …

JANTAR MANTAR VIOLENCE : Swatantra Bhardwaj arrested from Bulandshahr... नई...