पुजारी पार्क में 7 से 13 तक होगी रसोत्सव कथा
रायपुर। राजधानी रायपुर में पहली बार वृंदावन धाम से कथा करने 130 पंडितों के साथ गोंडवाना एक्सप्रेस से श्रीहित ललितवल्लभ नागार्च कल पहुंच रहे हैं और पुजारी पार्क में 7 से 13 अप्रैल तक रोजाना 4 बजे से शाम को 7 बजे तक श्रीमद् भागवत रसोत्सव कथा का वाचन करेंगे। कथा वाचन से पहले 7 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा सुबह 8 बजे नरहरेश्वर महादेव मंदिर से पुजारी पार्क से निकलेगी जिसमें 108 महिलाएं, वृंदावन से मूलपाठ करने पहुंचे 108 विद्वान व 108 यजमान शामिल होंगे। कथा संतवानी टीवी चैनल पर 9 से 13 अप्रैल तक लाइव प्रसारण होगा जबकि 7 व 8 अप्रैल की कथा का रात्रि 9.30 बजे डी-लाइव होगा।
पत्रकारवार्ता में भागवत कथा परिवार के प्रमुख अमिताभ अग्रवाल (सीए) व कमल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल अप्रैल को सुबह 8 बजे नरहरेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो सिद्धार्थ चौक टिककरापारा होते हुए कथा स्थल पुजारी पार्क में समाप्त होगी। इसके बाद शाम को 4 बजे व्यासपाठी से वृदांवन से पहुंचे श्रीहित ललितवल्लभ नागार्च कथा वाचन करेंगे। 7 अप्रैल को श्रीमद् भागवत माहात्म्य प्रसंग, सूत शौनकादिक मुनि संवाद, 8 अप्रैल को श्रीमद भागवत रचना, देवऋषि नारद पूर्वजन्म प्रसंग, कुन्ती स्तुति, भीष्म स्तुति, राजा परीक्षित जन्म, शुकदेव मुनि आगमन, 9 अप्रैल को कपिल देवहुति संवाद, धुव्र चरित्र, जड़भरत चरित्र, भारत महिमा वर्णन, प्रहलाद चरित्र एवं नृसिंह अवतार, 10 अप्रैल को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम अवतार, श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, 11 अप्रैल को श्रीराधा जन्म, श्रीकृष्ण बाल लीलाएं, श्री गोवर्धन पूजन एवं छप्पनभोग, 12 अप्रैल को रासपंचाध्यायी (श्री महारासलीला), मथुरा गमन, कंसवध, उद्धव-गोपी संवाद एवं श्रीकृष्ण-रक्मिणी मंगल विवाह प्रसंग, 13 अप्रैल को सुदामा चरित्र, कृष्ण-उद्धव संवाद, श्रीशुकदेव पूजन, श्रीमद् भागवत संक्षिप्त विषय अनुक्रमिका एवं संकीर्तन।
अमिताभ व कमल ने बताया कि भीष्ण गर्मी को देखते हुए पूरे कार्यक्रम के लिए विशालकाय डोम बनाया गया है जहां समय-समय ठंडे पानी की बौछारें होती रहेंगी, वहीं व्यासपीठ को फूलो से सजाया गया है। चूंकि राज्य में कोरोना की रफ्तार थमी हुई है लेकिन फिर भी राज्य सरकार के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। कथा समाप्ति के बाद प्रसादी का वितरण रोजाना किया जाएगा।
