कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा जॉइन करने की अटकलें; दोनों चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे छिंदवाड़ा कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हैं। इस बीच कमलनाथ, नकुलनाथ के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके प्रोग्राम में शुक्रवार को बदलाव हुआ। वे पहले छिंदवाड़ा से भोपाल पहुंचें। यहां स्टेट हैंगर से विशेष विमान से दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। कमलनाथ के आज सवा 3 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सांसद नकुलनाथ के बायो बदलने की अटकलें भी रहीं।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं के सवाल पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को जबलपुर में कहा कि जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वे जा रहे हैं। कमलनाथ के भाजपा में जाने की उम्मीद ही नहीं करनी चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related