BIG BREAKING : दिग्गज कांग्रेसी कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ जल्द BJP में हो सकते हैं शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Veteran Congressman Kamal Nath and son Nakul Nath may soon join BJP.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं. ताजा खबर मध्य प्रदेश से रही है जहां पूर्व मुख्यमंत्रीकमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. पिछले दिनों से ही ये अटकलें लगाई जा रही थीकि कमलनाथ कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं. इस बीच नकुलनाथ ने अपने एक्स बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया है जिससेउनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें पुख्ता हो रही हैं.

छिंदवाड़ा पर है नजर

 सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ को अपने पुत्र नकुलनाथ के राजनीतिक भविष्य की चिंता है. पिछले लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश मेंकांग्रेस को महज एक सीट भी मिली थी जो कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की थी, जहां उनके बेटे नकुलनाथ ने कड़े संघर्ष के बाद जीतहासिल की थी. छिंडवाड़ा में कमलनाथ/नकुलनाथ की जीत का मार्जिन लगातार घटा है. वहीं बीजेपी ने छिंदवाडा को अपनी कमजोरसूची में रखा है और पिछले 3 सालों में बीजेपी ने वहां बहुत मेहनत की है.

शुक्रवार को दिया था ये भाषण

कल ही कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में एक भाषण देते हुए कहा था, ’42 साल पहले का समय याद आता है.  जब मैं जीप में बैठकर दौराकरता था. जो पुराने लोग यहां बैठे हैं नौजवानों को पता नहीं जब सड़के नहीं हुआ करती थी. जब कोई सुविधा नहीं थीढाई घंटे पैदलचलना पड़ता था .. लोगों को दुनिया से कोई मतलब नहीं था .. केवल नमक के लिए बाहर आना, सीमित कपड़े पहनते थेआज वहां केबच्चे जीन्स और टीशर्ट पहनते है. ये आज परिवर्तन हुआ है .. धीरे धीरे हम आगे बढ़े.’

कमलनाथ ने कहा, ‘छिंदवाडा की तो कोई पहचान नही थीभोपाल में अगर हम कहते थे हम छिंदवाड़ा से है वो कहते थे कौनसाछिंदवाडा ? अब तो आप कही भी जाएं है बोले हम छिंदवाड़ा जिले से हैंआप अपनी छाती ठोक कर कह सकते हैं छिंदवाड़ा जिले सेहैफिर भी आगे का रास्ता बहुत लंबा है और सबसे बड़ी में मुझे चिंता नौजवानों की है. सच्चाई का साथ देना .. सच्चाई का साथ दीजिए. सच्चाई का साथ देंगे तभी आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा. मेरा पुराना संबंध है यहां आकर मुझे अपनी जवानी याद आती है कि कैसे मेंघूमता था.’

बीजेपी नेता का पोस्ट

मध्य प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता और कमलनाथ के पूर्व मीडिया सलाहकार नरेंद्र सलूजा ने कमलनाथनकुलनाथ की फोटो x पर पोस्ट करतेहुएजय श्री रामलिखा है जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म है कि क्या कमलनाथ या नकुलनाथ बीजेपी जा रहे हैं. हालांकिकमलनाथ या नकुलनाथ की तरफ से तो बीजेपी में जाने को लेकर कोई बयान आया है और ही उन्हों अब तक इसका खंडन कियाहै.इस बीच पिता पुत्र की जोड़ी अब से कुछ ही देर में दिल्ली लैंड होने वाली है जहां से वो राजदूत मार्ग स्थित अपने बंगले जाएंगे.

 

दिग्विजय सिंह ने किया खंडन

इस बीच कांग्रेस समर्थक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस का लोगो हटा लिया है. सज्जन सिंह वर्मा कीगिनती कमलनाथ के सबसे कट्टर समर्थकों में होती है. कहां जा रहा है कि दोनों ही नेता आज दिल्ली पहुंच रहे हैं और उनका बीजेपी मेंजाना तय है. हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि वह किस दिन बीजेपी ज्वॉइन करेंगे.

वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के बीजेपी ज्वॉइन करने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा, ‘मेरी कल रातकमलनाथ से बात हुई है .. वो छिंड़वाड़ा में हैं .. जिस आदमी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत नेहरू गांधी परिवार के साथ शुरूकी थी .. उस आदमी से हम कैसे उम्मीद करें कि वो इंदिरा जी के परिवार को छोड़कर जाएगा .. हमें तो ये उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए.’

पार्टी से जुड़े होने के लिए बाध्य नहीं हैं

दरअसल, कुछ दिन पहले कमलनाथ से पूछा गया था कि क्या कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं? इसपर कमलनाथ ने कहा, सभी स्वतंत्र हैं, किसी पार्टी से जुड़े होने के लिए बाध्य नहीं हैं. खुद के पाला बदलने की अटकलों के बारे में पूछेजाने पर नाथ ने कहा, ‘बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं, मैं उनके बारे में क्या कह सकता हूं?

बताते चलें कि कमलनाथ छिंदवाड़ा से 9 बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं. पिछले दो बार से छिंदवाड़ा से विधायक हैं. उनके बेटेनकुलनाथ इस समय छिंदवाड़ा से सांसद हैं. कमलनाथ दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच मुख्यमंत्री रहे. वे कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष भी रहे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related