दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी व प्रियंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली | कांग्रेस  के पूर्व अध्यक्ष राहुल  गांधी के नेतृत्व में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची है। भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली प्रवेश करते ही राहुल गाँधी के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी,रॉबर्ट वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए । दिल्ली पहुंचते ही राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी नीतियां नफरत फैलाने की हैं, लेकिन आम लोग सद्भाव चाहते हैं।

उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस की नीतियां डर और नफरत फैलाने की हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। मैंने नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोली है। शनिवार तड़के बदरपुर सीमा में प्रवेश करने वाली यात्रा सुबह 10.30 बजे आश्रम पहुंचेगी। उसके बाद दोपहर 1.30 बजे से मेगा वॉकथॉन फिर से शुरू होगी हजरत निजामुद्दीन, इंडिया गेट से होते हुए लाल किला तक पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा लाल किले पर पहुंचने के बाद राहुल गाँधी राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।उसके बाद यात्रा 3 जनवरी तक रुकेगी।

भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद से और फिर 6 जनवरी को पानीपत सीमा पर सनौली खुर्द से फिर शुरू होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक नौ दिनों के ब्रेक के दौरान कंटेनरों की मरम्मत की जाएगी और इसे उत्तर में कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, इस दौरान कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related