SONAM WANGCHUK HUNGER STRIKE : Health deteriorates after 7-day hunger strike
रायपुर डेस्क। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना 15वें दिन भी जारी रहा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर हो रही है। वांगचुक पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और बताया जा रहा है कि उनका वजन 5 किलो तक कम हो गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बार फिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है। पार्टी का कहना है कि इतने बड़े घटनाक्रम के बाद भी केंद्र सरकार कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।
पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि सोनम वांगचुक की हालत लगातार खराब हो रही है और यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
IRAN HORMUZ STRAIT TOLL : ईरान की बड़ी तैयारी, दोस्त देशों को मिलेगी खास छूट
वहीं, दूसरी तरफ सोनम वांगचुक ने लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर सरकार और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच हुई प्रगति का स्वागत किया है। लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने भी बातचीत में आई सकारात्मक प्रगति का श्रेय वांगचुक की भूख हड़ताल को दिया है।
हालांकि, सीजेपी का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी। इधर, दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने के बाद राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।
