IRAN HORMUZ STRAIT TOLL : Iran’s big preparations, friendly countries will get special discounts
रायपुर डेस्क। दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान ने बड़ा संकेत दिया है। तेहरान अब यहां से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों से सर्विस फीस वसूलने की तैयारी में है। हालांकि ईरान ने साफ किया है कि मुश्किल वक्त में उसका साथ देने वाले देशों को विशेष रियायत दी जा सकती है।
ईरान और अमेरिका के बीच शुरुआती समझौते के तहत 60 दिनों तक जहाजों को बिना किसी शुल्क के गुजरने की छूट दी गई थी, लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है।
चीन में आयोजित वर्ल्ड पीस फोरम के दौरान ईरान के राजदूत अब्दोलरेजा रहमानी फजली ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट का एक हिस्सा ईरान के क्षेत्रीय जल में आता है, इसलिए सुरक्षा और सेवाओं के बदले शुल्क लेना पूरी तरह उचित है। उन्होंने यह भी कहा कि इसे टोल टैक्स नहीं बल्कि सुरक्षा गारंटी के रूप में देखा जाना चाहिए।
RAIPUR RAILWAY STATION: प्लेटफॉर्म हुआ पानी-पानी, खुली व्यवस्थाओं की पोल!
ईरान का यह कदम वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर बड़ा असर डाल सकता है, क्योंकि दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है। उधर अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि ईरानी बल रेडियो संदेशों के जरिए जहाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि फिलहाल समुद्री यातायात सामान्य बना हुआ है।
अब दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 60 दिन की मौजूदा व्यवस्था खत्म होने के बाद ईरान नई फीस नीति को किस स्वरूप में लागू करता है और किन देशों को विशेष राहत मिलती है।
