RAIPUR RAILWAY STATION: प्लेटफॉर्म हुआ पानी-पानी, खुली व्यवस्थाओं की पोल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR RAILWAY STATION: Platform flooded; system’s shortcomings exposed!

 

RAIPUR RAILWAY STATION: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से  रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भारी जलजमाव  हो गया जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रायपुर रेलवे स्टेशन का सबसे अहम और व्यस्त प्लेटफॉर्म नंबर 1 बुरी तरह जलमग्न हो गया है और घुटनों तक भरे पानी की वजह से, ट्रेन पकड़ने या स्टेशन पर उतरने वाले हज़ारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस घटना ने रेलवे स्टेशन की जल निकासी व्यवस्था और मानसून के पहले की तैयारियों की पोल खोल दी है।

यात्रियों का आरोप है कि हर बारिश में स्टेशन परिसर में जलभराव की स्थिति बन जाती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्लेटफॉर्म पर जमा पानी से फिसलने और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related