SHIVRAJ SINGH CHOUHAN : शिवराज के X प्रोफाइल में बड़ा बदलाव, लिख डाली मन की बात ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SHIVRAJ SINGH CHOUHAN: Big change in Shivraj’s X profile, wrote Mann Ki Baat..

मध्यप्रदेश में नई सरकार का गठन हो चुका है. मोहन यादव ने बुधवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. राज्य में अब शिवराज सिंह चौहान युग का अंत हो गया. चुनाव परिणाम आने के बाद लगभग 8 दिनों तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस था. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया.

मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह चौाहन के हर गतिविधि पर ध्यान दिया जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री ने अब सोशल मीडिया पर अपने बायो में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने अपने को ‘भाई और मामा’ लिखा है. बायो में कहीं भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जिक्र नहीं है.

शिवराज सिंह चौहान के पिछले कुछ दिनों में ऐसे बयान आए हैं जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं. एक बार उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘राम-राम’ लिखा फिर उन्होंने यहां तक कहा कि अपने लिए कुछ मांगने दिल्ली नहीं जाऊंगा, उससे बेहतर मर जाना है.

इसके अलावा पद त्यागने के बाद उन्होंने यही कहा, ‘जस की तस रख दीनी चदरिया.’ अब, उनके बायो में ‘भाई और मामा’ आ गया है. राज्य की सियासत में चौहान की पहचान बेटियों के मामा और बहनों के भाई के तौर पर है. अब, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो के जरिए भी यही कुछ बताने की कोशिश की है.

‘मांगने से अच्छा, मर जाना पसंद करूंगा’ –

शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह अपनी पार्टी से अपने लिए कुछ मांगने के बजाय ‘मर जाना’ पसंद करेंगे. 4 बार के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें जो भी काम देगी, वह उसे पूरा करेंगे. पिछले महीने के विधानसभा चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के बाद मोहन यादव जल्द ही उनकी जगह लेंगे. चौहान ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता था कि मैं (दिल्ली) जाकर अपने लिए कुछ मांगने के बजाय मर जाना पसंद करूंगा.’ पिछले हफ्ते अगले मुख्यमंत्री को लेकर जारी अटकलों के बीच चौहान ने कहा था कि वह दिल्ली नहीं जाएंगे और दावा किया था कि वह कभी भी राज्य में शीर्ष पद की दौड़ में नहीं रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान (64) ने मंगलवार को कहा, ‘जब कोई व्यक्ति आत्मकेंद्रित होता है तो वह अपने बारे में ही सोचता है, लेकिन BJP एक मिशन है, हर कार्यकर्ता के लिए कुछ काम है. मुझे जो भी काम सौंपा जाएगा, मैं करूंगा.’ सत्ता में अपने कार्यकाल पर संतोष व्यक्त करते हुए, चौहान ने आगे कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मोहन यादव के नेतृत्व में नयी भाजपा सरकार चल रहे कार्यों को तीव्र गति से पूरा करेगी. उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा उनका समर्थन करूंगा.’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के साथ-साथ राज्य सरकार और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर ‘लाडली बहना’ योजना के कारण भाजपा ने मध्य प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाई.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related