रिसाली में शशि सिन्हा महापौर,केशव बंछोर सभापति..केवल घोषणा बाकी

Date:

दुर्ग । रिसाली में कांग्रेस ने शशि सिन्हा को महापौर व केशव बंछोर को सभापति के लिए जैसे ही अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया दोनों का निर्वाचन तय हो गया केवल औपचारिक घोषणा ही बाकी है। संख्या बल के आधार पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का जीतना तय है विपक्ष की ओर से भाजपा का मैदान में उतरना केवल औपचारिकता है। भाजपा से रामा साहू महापौर व धमेन्द्र भगत ने सभापति के लिए नामांकन किया है। वार्ड-9 से पार्षद चुनी गईं शशि सिन्हा पहली बार चुनाव जीतकर आई हैं,जबकि केशव तीन बार के पार्षद हैं। भिलाई से अलग होकर पहली बार अस्तित्व में आए 40 सीटों वाले इस निगम में कांग्रेस 21 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत में है। जबकि छह निर्दलीय भी साथ हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related