SENSEX NIFTY SURGE : शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार उछाल …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SENSEX NIFTY SURGE : Strong jump in the stock market on Monday …

रायपुर। ट्रंप टैरिफ के असर के बाद आई गिरावट के बीच सोमवार को शेयर बाजार में ब्रेक लगा और सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार तेजी के साथ खुले। बीएसई का सेंसेक्स 350 अंक की छलांग लगाकर 80,206 के स्तर पर कारोबार करने लगा, जबकि एनएसई का निफ्टी 24,546.65 के स्तर तक पहुंच गया।

बीते हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर रूसी तेल और हथियारों की खरीद पर लगाया गया एक्सट्रा 25% टैरिफ शेयर बाजार में दबाव बनाता दिखा था, लेकिन नए महीने की शुरुआत में निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

सर्वाधिक तेजी दिखाने वाले शेयरों में लार्जकैप कंपनियों के इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और टीसीएस शामिल हैं। मिडकैप में ओलेक्ट्रा 7%, सीजी पावर 3.80% और डिक्सन 2.80% बढ़े। स्मॉलकैप में एपीटेक 7.92% और यात्रा शेयर 6.60% उछले।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related