CG News : ओएचई लाइन की चपेट में आया कर्मचारी, इलाज के दौरान तोडा दम

Date:

CG News : कोरबा. छ्त्तीसगढ़ के कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेफॉर्म नंबर 1 के गेवरा छोर पर 24 नवंबर को एक दर्दनाक हादसा हुआ था. राहत वैन पर चढ़कर पेंटिंग कार्य कर रहा प्राइवेट कर्मचारी श्याम चैहान अचानक ओएचई लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. पहले उसे कोरबा जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रेफर कर बिलासपुर बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था. शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है. पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पंचानामा की कार्रवाई की है.

दरअसल, 24 नवंबर को ए.आर.टी. में रूफ पेंटिंग के लिए सुबह 10.10 बजे ओ.एच.ई ब्लाक लेकर कार्य किया जा रहा था. इसके बाद 4 बजकर 10 मिनट पर केंसल मेंमों मिलने के बाद 4 बजकर 20 मिनट पर ओ.एच.ई. चार्ज कराया गया. इसके 2 मिनट यानी 4 बजकर 22 मिनट पर घटना हुई. श्याम चौहान रेलवे कालोनी कोरबा रनिंग रूम के पीछे रहता था. उसे इलाज के लिए बर्न और ट्रामा रिसर्च सेंटर, बिलासपुर में लाया गया तब, डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर का 30 प्रतिशत हिस्सा जला गया है. लगभग 5 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद श्याम की मौत हो गई.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related