SECR NEWS: संरक्षा के सजग प्रहरियों को प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SECR NEWS: Principal Chief Safety Officer honors vigilant guardians of safety.

 

 

बिलासपुर 29 जुलाई 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में रेल परिचालन के दौरान संरक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में सजगता और उत्कृष्ट कार्य के माध्यम से संभावित दुर्घटनाओं को टालने वाले संरक्षा कोटि के सात सजग प्रहरी कर्मचारियों को 28 जुलाई 2026 को सम्मानित किया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री अनूप सतपथी ने इन कर्मचारियों को उनके सराहनीय संरक्षा संबंधी कार्य निष्पादन के लिए पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

सम्मानित होने वाले कर्मचारी और उनके उत्कृष्ट कार्य इस प्रकार हैं

 

अजय कुमार सिंह (लोको पायलट गुड्स, शहडोल – बिलासपुर मंडल):  जोहिला ब्रिज (किमी 951/36-38) के मध्य मवेशियों के टकराने से ट्रेन के 4वें और 5वें वैगन का बीपी पाइप अनकपल हो गया था। पुल पर पहुँचने का सीधा रास्ता न होने जैसी जोखिमपूर्ण परिस्थिति में, इन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वैगनों के नीचे लेटकर पाइप को पुनः कपल किया और मात्र 35 मिनट में संभावित सेक्शन फेल्योर को टाल दिया।

दीपक कुमार सिंह (यातायात सहायक-I, हरद – बिलासपुर मंडल):  04 जून 2026 को ड्यूटी के दौरान गाड़ी संख्या N/BOX-99 के एक वैगन से आ रही असामान्य आवाज को सुनकर तुरंत इंचार्ज को सूचित किया। जाँच में “फ्लैट टायर” पाया गया, जिससे आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित हुआ।

कल्याण प्रसाद (यातायात सहायक-I, बधवाबारा – बिलासपुर मंडल): 22 जून 2026 को अपलाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी में सिग्नल आदान-प्रदान के दौरान “फ्लैट टायर” की पहचान कर सर्वसंबंधित को सूचित किया और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया।

संतोष कुमार यादव (वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर गुड्स, बिलासपुर): NIA-HOME सिग्नल पर अपनी ड्यूटी के दौरान, मध्य लाइन से गुजर रही अप गीतांजलि एक्सप्रेस (12860) के 11वें वैगन में “हॉट एक्सल” (आग और धुआँ) देखकर तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित किया, जिससे समय रहते सुरक्षित कार्यवाही की जा सकी।

शुभम गुप्ता (यातायात सहायक-II, टेंगनमाड़ा – बिलासपुर मंडल): स्टेशन से थ्रू पास हो रही मालगाड़ी के 14वें वैगन में “हॉट एक्सल” देखकर तुरंत ट्रेन मैनेजर को लाल सिग्नल दिखाया और स्टेशन मास्टर को सूचित कर संरक्षा सुनिश्चित की।

सुरेश लक्ष्मण चौधरी (तकनीशियन-I यांत्रिक, गोंदिया – नागपुर मंडल): 07 जून 2026 को अप-रौलिंग पॉइंट से गुजरते समय एक ट्रेन के 43वें वैगन में “हॉट एक्सल” देखकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया।

गजेंद्र यादव (तकनीशियन-II यांत्रिक, गोंदिया – नागपुर मंडल): 01 जून 2026 को एक मालगाड़ी के रेक परीक्षण के दौरान 22वें वैगन के टूटे हुए “सेंटर पिवट टॉप प्लेट” को समय रहते देख लिया और सर्वसंबंधित को सूचित कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया।

 

इस सम्मान समारोह के अवसर पर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक द्वारा हर माह आयोजित होने वाली संरक्षा बैठकों में इस प्रकार के पुरस्कारों का उद्देश्य कर्मचारियों को रेलवे संरक्षा के प्रति अधिक जागरूक और प्रेरित करना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related