एसबीआई ग्राहक ध्यान दें…बैंक ने बदल दिया बड़ा नियम, लेन – देन में हो सकती है दिक्कत…SBI नें ट्वीट कर दी जानकारी…!

Date:

नई दिल्ली/देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक SBI के ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी खबर है. बैंक ने कस्टमर्स की सुरक्षा के लिए अहम बदलाव किए हैं. इस बदलाव के तहत अब एसबीआई की योनो एप्लीकेशन पर ग्राहक सिर्फ उसी फोन से लॉग इन कर सकते हैं जिसका मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड होगा. यानी अब आप किसी भी नंबर से बैंक की सर्विस नहीं ले सकते हैं. बैंक ने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड से ग्राहकों को बचाया जा सके.

ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड से सुरक्षा
एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर सुविधाएं पेश करता रहता है. ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामले को देखते हुए योनो एप में यह नया अपग्रेड डाला गया है. इससे ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग का अनुभव तो मिलेगा ही साथ ही वे ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार होने से बचेंगे.

बैंक ने खुद दी जानकारी
बैंक अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी है कि ग्राहक नए रजिस्ट्रेशन के लिए उसी फोन का इस्तेमाल करें जिसमें उनका बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है. यानी अब एसबीआई योनो खाताधारकों को किसी अन्य नंबर से लॉग इन करने का प्रयास करने पर कोई ट्रांजेक्शन करने की अनुमति नहीं देगा.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related