- खैरझिटी,मालिडीह, कौंवाझर,पिरदा,कुकराडीह के सत्याग्रही आंदोलनकारी सत्याग्रह स्थल में दशहरा मनाने का लिया निर्णय
रायपुर। हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।
आज अखंड सत्याग्रह के 214 वें दिन खेती किसानी के बाद भी लगभग 35 किसान शामिल हुए।अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता नंदलाल सिन्हा,कौशल धीवर, बिषरू सिन्हा,तारेंद्र यादव उप सरपंच,रमेश विश्वकर्मा,धर्मेंद्र यादव, परशुराम धीवर ने किया।आज अखंड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को किसान नेता चैनुराम साहू,नंदकिशोर यादव,अखलराम साहू,नंदलाल सिन्हा,मोहन यादव,कौशल धीवर, मोहन धीवर,श्रीमती राधाबाई सिन्हा, सुकवरो साहू,कुलेश्वरी यादव, जागेश्वरी सिन्हा,पंचवती यादव आदि ने संबोधित किया।अखण्ड सत्याग्रह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता चैनुराम साहू ने कहा कि इतनी लंबी लड़ाई को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं का समर्पण और त्याग की भावना का कमाल है।
इसको अंतिम मंजील तक पहुंचाने के लिए कम से कम 50 गांव तक संगठन और आंदोलन को विस्तार करने की जरूरत है।अलखराम साहू ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर उद्योग के विरुद्ध लड़ाई लड़ी जा रही है।इसी प्रकार से सतत लड़ाई लड़कर बिरकोनी सहकारी समिति के हजारों किसानों को 19 करोड़ के फर्जी ऋण से मुक्ति दिलाये और भ्र्ष्टाचारी अधिकारी कर्मचारियों को जेल भिजवाकर दंड दिलवाये।
नन्दकिशोर यादव ने कहा कि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के मालिक द्वारा जितना अवैधानिक तरीके से उद्योग स्थापित करने के लिए पैसे के बल पर कार्य किये जा रहे हैं, उन सबका इस आंदोलन के माध्यम से भंडाफोड़ करके भ्र्ष्ट उद्योगपति और उसके सरकारी दलालों को भी जेल भिजवा कर ही दम लेंगे।नंदलाल सिन्हा ने कहा कि अपने आप को किसानों का हितैषी कहने वाले कांग्रेस के भूपेश सरकार किसान हितैषी होते तो गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर उद्योग के विरुद्ध इतनी लंबी लड़ाई लड़ने की जरूरत नहीं पड़ती।
श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि इस उद्योग को स्थापित करने के लिए अवैधानिक तरीके का उपयोग करने में महासमुन्द जिला के नौकरशाह, राजनेता और पंचायत प्रतिनिधिगण सहयोग कर रहे हैं।उन लोगों पर कानूनी कार्यवाही करके ही रहेंगे।अखण्ड सत्याग्रह सभा को मोहन यादव,कौशल धीवर,मोहन धीवर, श्रीमती सुकवरो साहू, कुलेश्वरी यादव,जागेश्वरी सिन्हा,पंचवती यादव आदि ने भी संबोधित किया।

