NAXAL NEWS: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,जंगल से नकद, हथियार और विस्फोटक बरामद 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAXAL NEWS: Police gets major success, cash, weapons and explosives recovered from the forest

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नगद, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की है। यह संयुक्त कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम और डीआरजी धमतरी द्वारा की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ में प्रतिबंधित संगठन के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के शीर्ष लीडरों द्वारा उक्त क्षेत्र में डम्प छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। विश्वसनीय सूचना के आधार पर 28 फरवरी को संयुक्त पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई।

 

सघन तलाशी अभियान के दौरान पहाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से कुल 46 लाख 31 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने 1 भरमार बंदूक, 33 भरमार राउंड, 1 सुरका रायफल, 32 बीजीएल सेल, 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन, 10 इंसास राउंड, 11 एसएलआर राउंड, 45 एके-47 राउंड, 41 नग .303 राउंड, 23 सिंगल शॉट राउंड, 26 नग 12 बोर राउंड, 13 इलेक्ट्रॉनिक और 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री और साहित्य जब्त किया।

 

पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है। बरामद सामग्री से संकेत मिलते हैं कि माओवादी संगठन क्षेत्र में बड़ी वारदात की तैयारी में थे। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related