CG CRIME NEWS: पंचायत सचिव पर 3.23 लाख रुपये के गबन का आरोप, गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Panchayat secretary accused of embezzling Rs 3.23 lakh, arrested

सुकमा : सुकमा जिले के कामाराम पंचायत के सचिव मोहम्मद हाफिज खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनके खिलाफ गबन मामले में FIR दर्ज कराई।

 

स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत और प्रारंभिक जांच में पता चला कि सचिव ने सरकारी कोष से 3,23,760 रुपये का गबन किया। वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि के बाद जिला पंचायत प्रशासन ने उन्हें सस्पेंड किया और पुलिस कार्रवाई शुरू की।

 

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

जिला प्रशासन ने कहा कि पंचायत स्तर पर सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related