SANJAY NIRUPAM : कांग्रेस का संजय निरुपम पर कड़ा एक्शन, पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित, स्टार कैंपेनर की लिस्ट से भी हटाया ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SANJAY NIRUPAM: Congress takes strict action against Sanjay Nirupam, motion passed to expel him from the party, also removed from the list of star campaigners..

मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही उन्हें स्टार कैंपेनर की सूची से हटा दिया है। प्रस्ताव राज्य कांग्रेस ने पास कर लिया है। फैसला दिल्ली में आलाकमान को लेना है।

बयान पर कार्रवाई की जाएगी –

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों में था। जिसे रद्द कर दिया गया है। वह जिस तरह से बयान दे रहे हैं। उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई उत्तर पश्चिम से लड़ना चाहते हैं चुनाव –

संजय निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। शिवसेना (यूबीटी) ने यहां से अमोल कीर्तिकार को उतारा है। जिससे संजय नाराज हो गए। उन्होंने सीट बंटवारे में कांग्रेस पर हावी होने के लिए शिवसेना (यूबीटी) की कड़ी आलोचना की थी। जानकारी सामने आई है कि संजय गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि वो इस दौरान कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान कर सकते हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट में शामिल हो सकते हैं।

19 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत –

लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। सात चरणों में मतदान होंगे। जिसके बाद 4 जून को परिणाम आएंगे। महाराष्ट्र में कांग्रेस का शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी के शरद पवार गुट के साथ गठबंधन है। वहीं, बीजेपी का गठबंधन शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित गुट के साथ है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related