SAMASTIPUR VIRAL VIDEO : जमुई के बाद समस्तीपुर में भी वीडियो वायरल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAMASTIPUR VIRAL VIDEO : After Jamui, the video went viral in Samastipur too!

रायपुर। बिहार में जमुई की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि समस्तीपुर से भी ऐसा ही वीडियो सामने आ गया। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की एक युवक के साथ वहां पहुंची थी। आरोप है कि कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया। युवक के साथ मारपीट के बाद वह वहां से चला गया, जिसके बाद लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। वीडियो में लड़की विरोध करती नजर आ रही है।

BJP ELECTION EXPENDITURE : 529 करोड़ का चुनावी खर्च! अकेले बंगाल में 286 करोड़

वीडियो सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

अब पुलिस वीडियो, पीड़िता के बयान और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में आरोपियों पर कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related