SAI CABINET MEETING : पिछली सरकार के फ़ैसले को आज बदलने की तैयारी में साय सरकार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAI CABINET MEETING: SAI government preparing to change the decision of the previous government today

रायपुर। सप्ताह दिन के भीतर दूसरी बार विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। आज दोपहर बाद होने वाली इस बैठक मेंसबसे अहम मुद्दा निकाय चुनाव है। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव को लेकर अध्यादेश पर कैबिनेट की मंजूरी ली जा सकती है।दरअसल ये अध्यादेश पिछल सरकार के उस फैसले के उलट है, जिसके तहत महापौर का चुनाव अप्रत्यक्ष तौर पर किया जाता था।

आपको बता दें कि राज्य में कुल 189 नगरीय निकाय हैं, जिनमें 123 नगर पंचायत, 52 नगर पालिका परिषद और 14 नगर निगमशामिल हैं। सरकार का प्रयास है कि नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाएं, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया मेंसरलता आए। लिहाजा आज का कैबिनेट काफी महत्वपूर्ण है।

जानकारी के मुताबिक आज की कैबिनेट में महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव के अध्यादेश पर मुहर लग सकता है। वहीं निकाय चुनाव के पूर्वओबीसी आरक्षण को लेकर भी चर्चा हो सकती है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में मेयर और नगर पालिका अध्यक्षों का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप सेहोता है, जिसमें पार्षद अपने बीच से मेयर और अध्यक्ष का चयन करते हैं। लेकिन सरकार इस प्रक्रिया को बदलकर जनता के सीधेमतदान से मेयर और अध्यक्ष के चुनाव कराना चाह रही है।

आपको बता दें कि 2018 में कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस प्रक्रिया को बदलते हुए इसे अप्रत्यक्षबना दिया था। अब बीजेपी सरकार इसे फिर से प्रत्यक्ष चुनाव की व्यवस्था में लौटाने की योजना बना रही है। इसे लेकर राज्य सरकारकी तरफ से कई बार बयान भी चुका है। अब उस पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related