Pushpa 2 की रिलीज से पहले विवादों में पड़े अल्लू अर्जुन, पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। Pushpa 2 की रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मुंबई में हुए प्रेस मीट में अभिनेता अल्लू के मैनेजर पर कथित तौर पर महिला पत्रकार ने फोन छीनने का आरोप लगाया था। अब फिल्म रिलीज होने से चंद दिन पहले अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना इन दिनों पुष्पा 2: द रूल के प्रमोशन में बिजी हैं। अल्लू अर्जुन अपने फैंस क्लब को आर्मी के नाम से संबोधित करते हैं। मुंबई के एक इवेंट में उन्होंने फैंस के लिए आर्मी शब्द का इस्तेमाल किया। इसे लेकर एक व्यक्ति ने आपत्ति जताई है।

अल्लू अर्जुन की इस बात पर खड़ा हुआ विवाद

आधनन तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनिवास गौड़ नाम के एक व्यक्ति को अल्लू अर्जुन का फैंस को आर्मी कहना अच्छा नहीं लगा। उन्होंने हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने फैंस क्लब के लिए आर्मी शब्द का प्रयोग करने पर आपत्ति जताई है।

शिकायत करने वाले व्यक्ति ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘हमने एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रशंसकों के लिए सेना यानी आर्मी शब्द का प्रयोग न करें। दरअसल, सेना एक सम्मानजनक पद होता है और सेना के लोग हमारे देश की रक्षा करते हैं। ऐसे में आप अपने प्रशंसकों को आर्मी नहीं कह सकते हैं। इसकी जगह कई अन्य फैंस से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अल्लु अर्जुन ने कही थी ये बात

मुंबई में हुए इवेंट में अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस की तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मेरे पास फैंस नहीं है, मेरे प्रशंसकों की सेना है। मैं अपने सभी फैंस से प्यार करता हूं। वे हमेशा मुझे प्यार करते हैं और मेरे सपोर्ट में खड़े रहते हैं। मेरे फैंस आर्मी की तरह मेरे लिए खड़े रहते हैं। अगर पुष्पा 2 हिट होती है तो मैं इसकी सफलता को अपने फैंस को समर्पित करूंगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related