SAHIWAL COW SCHEME : आदिवासी महिलाओं को साहीवाल गाय! CM की योजना पर मचा सियासी बवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAHIWAL COW SCHEME : Sahiwal cows for tribal women! Political uproar over CM’s scheme

रायपुर, 3 जुलाई 2025। SAHIWAL COW SCHEME  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत आदिवासी महिलाओं को साहीवाल नस्ल की गायें देने के फैसले ने राजनीतिक घमासान खड़ा कर दिया है। जहां कांग्रेस ने इसे “झूठा वादा” करार दिया है, वहीं राज्य सरकार और डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसका जोरदार बचाव किया है।

6 जिलों में आदिवासी महिलाओं को मिलेंगी 650 साहीवाल गायें

SAHIWAL COW SCHEME  प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जशपुर, बलरामपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के 325 आदिवासी परिवारों की महिलाओं को साहीवाल नस्ल की 650 दुधारू गायें दी जाएंगी। सरकार का कहना है कि इससे न केवल दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों में स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

कांग्रेस ने उठाए सवाल, बताया 2003 से जारी झूठा वादा

SAHIWAL COW SCHEME  कांग्रेस ने योजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा है, “BJP साल 2003 से आदिवासियों को गाय देने की बात कह रही है। पहले जर्सी गाय देने का दावा किया, अब साहीवाल गाय देने की बात कर रही है। लेकिन आज तक किसी आदिवासी परिवार को एक भी गाय नहीं मिली।”

अरुण साव का पलटवार, “जनहित से कांग्रेस को दर्द”

SAHIWAL COW SCHEME  डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा – “जनहित के कामों से कांग्रेस को पेट में दर्द हो रहा है। झूठ की मास्टरी अगर किसी पार्टी में है तो वह कांग्रेस में है। अब जनता सब समझ चुकी है और दोबारा ठगे नहीं जाएंगे।”

क्या है मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना?

SAHIWAL COW SCHEME  इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव से किया था। इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत नस्ल की गायें उपलब्ध कराना है, जिससे राज्य में डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा मिले और आदिवासी परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related