CG MONSOON ALERT : छत्तीसगढ़ में मानसून की जोरदार दस्तक, उत्तर संभाग में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन ने जारी की चेतावनी ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MONSOON ALERT : Monsoon hits Chhattisgarh strongly, flood-like situation in northern division, administration issues warning…

रायपुर, 3 जुलाई 2025। CG MONSOON ALERT छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दे दी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ और सरगुजा संभाग में भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं।

बस्तर और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में भी बुधवार को अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले पांच दिनों तक भारी वर्षा की संभावना है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर और बढ़ सकता है।

अंबिकापुर और पेंड्रारोड में तापमान गिरा

CG MONSOON ALERT बुधवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से मौसम सुहाना हो गया है लेकिन लगातार बारिश ने जनसुविधाओं को प्रभावित किया है।

कहां-कहां हुई बारिश?

बीते 24 घंटों में प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

मनकिया: 11 मिमी

तमनार: 9 मिमी

मानपुर: 8 मिमी

अकलतरा, कटघोरा, पखांजूर: 7-7 मिमी

राजनांदगांव, पत्थलगांव, लोरमी, बालोदाबाजार, कांकेर, गुंडरदेही, डौंडीलोहारा: अच्छी बारिश दर्ज

प्रशासन की अपील – सतर्क रहें

CG MONSOON ALERT प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और नदी-नालों, जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related