आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ऐतिहासिक पल का साक्षी बना लाखों की संख्या में उमडा भारी जन सैलाब, प्रतिमा अनावरण होते ही जय-जूदेव के नारे से गुंजा जशपुरांचल

रायगढ़। दो दिवसीय जशपुर जिला प्रवास के दौरान स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण संघ प्रमुख मोहन भागवत के कर कमलों से किया गया। इस दौरान जूदेव समर्थकों का नारा जय-जूदेव से समूचा कार्यक्रम स्थल गुंजयमान हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में व्हीआई पी, संघ व भाजपा के कार्यकर्ता सहित ऐतिहासिक भीड़ अनावरण के साक्षी बने।

ज्ञात हो कि जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पास स्थापित स्व. कुमार दिलीप सिंह की प्रतिमा का आज अनावरण किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिनके द्वारा रिमोर्ट का बटन दबा प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसके बाद यहाँ मौजूद भीड़ ने जय-जूदेव का नारा लगा समूचे क्षेत्र को गुंजयमान किया, साथ ही जयश्रीराम का नारा लगा हिंदुत्व का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मध्य देवी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, श्रीमती हिना सिंह जूदेव, श्रीमती संयोजिता सिंह जूदेव,राजा रणविजय सिंह जूदेव, शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव, जशपुर राजपरिवार के समस्त सदस्य, डॉ.रमन सिंह,शर्मलाल कौशिक, ओपी चौधरी, नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल, अरुण साव,नंदकुमार साय, श्रीमती गोमती साय, विष्णुदेव साय, कृष्ण कुमार राय सहित व्हीआईपी जनप्रतिनिधि व भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASIAN GAMES 2026:भारत को मिले दो मेडल! 

ASIAN GAMES 2026: India wins two medals!     ASIAN GAMES 2026:...

SARGUJA POLICE TRANSFERS: एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर! 

Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!     SARGUJA POLICE...

CG TEACHER SUSPENSION: कलेक्टर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित! 

CG Teacher Suspension: Collector suspends two teachers!     CG TEACHER SUSPENSION:...