छत्तीसगढ़ में आठ फीसद बढ़ी सड़क दुर्घटना, हादसे में होने वाली मौतों में 18 फीसद बढ़ी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

प्रदेश में जनवरी से नवंबर तक 11,323 दुर्घटना में 9,820 हुए प्रभावित, परिवहन मंत्री ने सुरक्षित यातायात के उपायों पर अमल करने को कहा।

रायपुर। राज्य में इस वर्ष जनवरी से नवंबर तक सड़क दुर्घटना के 11,323 प्रकरणों में 9,820 व्यक्ति प्रभावित हुए। यह पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटना 8.09 फीसद और मृत्यु 18.29 फीसद अधिक है। इसी तरह घायलों की संख्या में 4.50 फीसद की वृद्धि हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में हुई राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दी गई। मंत्रालय में हुई इस बैठक में अकबर ने सुरक्षित यातायात व्यवस्था के उपायों पर प्रभावि अमल के दिए निर्देश हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए समन्वित प्रयास करने विशेष जोर दिया गया।

10 करोड़ से ज्यादा जुर्माना

अफसरों ने बताया कि राज्य में वर्ष 2020 में जनवरी से दिसंबर तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल तीन लाख 23 हजार 649 प्रकरणों में 10 करोड़ नौ लाख 77 हजार 590 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस वर्ष जनवरी से नवंबर 2021 तक तीन लाख 59 हजार 675 प्रकरणों में 10 करोड़ 40 लाख 39 हजार 550 रुपये वसूल किया गया है।

मदद करने वालों को पुरस्कृत करेगी सरकार

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने और दूसरे घायलों के जान बचाने वालों को सरकार पुरस्कृत करेगी। इसके लिए सरकार ने गुड समैरिटन योजना शुरू की है। इसके तहत दुर्घटना के महत्वपूर्ण पहले घंटे के दौरान दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सकीय उपचार प्रदाय करने के लिए अस्पताल या आपातकालीन देखभाल केन्द्र पहुंचाने पांच हजार रुपये प्रति घटना पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

– यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

– राज्य में ब्लैक स्पाट के चिन्हांकन करने के बाद उनमें तत्परता से सुधार की जाएगी।

– सड़क किनारे व गैरेज में सुधार के लिए वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और कंडम वाहनों के परिचालन पर रोक।

– सड़क निर्माण के दौरान सड़कों में अनावश्यक मोड नहीं रखे जाएंगे।

– सड़कों के जंक्शन पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण सख्ती से हटाए और राके जाएंगे।

2020 में 4,022 मौतें

अफसरों ने बताया कि 2020 में करीब 10,539 सड़क हादसों में 4,022 लोगों की जान गई थी। वहीं 9,480 लोग घायल हुए थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related