Road Accident :सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, परिवार में शोक की लहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Road Accident Arang: आरंग क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के एक रिश्तेदार को छोड़ने महासमुंद गए थे। लौटते समय तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने डिवाइडर व पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई।

हादसे में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) और थानू सतनामी (22) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दुर्घटना में मिथलेश धीवर (23) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को कब्जे में लिया। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए भेज दिए गए हैं तथा मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छात्रावास में छात्रा की मौत!

CHHATTISGARH : Student dies in hostel! कवर्धा। कवर्धा जिले के...

RUCHIKA SINGH VIDEO : गाली के बाद हाथ जोड़कर माफी!

RUCHIKA SINGH VIDEO : Apology with folded hands after...

KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला

रायपुर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़...