रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ‘टाइम100 नेक्स्ट’ की सूची में शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम पत्रिका ने अपनी ‘टाइम100 नेक्स्ट’ की सूची में शामिल किया है। बता दें कि वह इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। हालांकि, सूची में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ओनलीफैन्स की भारतीय मूल की सीईओ आम्रपाली गन को भी स्थान दिया गया है।उल्लेखनीय है कि ‘टाइम100 नेक्स्ट’ में उद्योगों और दुनिया भर के ऐसे 100 उभरते सितारों को स्थान दिया जाता है, जो दुनिया को बेहतर करने और भविष्य को परिभाषित करने के असाधारण प्रयास करते हैं।

तीस वर्षीय आकाश को इस साल जून में भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो के चेयरमैन के रूप में पदोन्नत किया गया था। कंपनी के 42.6 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। इसके अलावा अमेरिका की गायिका एसजेडए, अभिनेत्री सिडनी स्वीनी, बास्केटबॉल खिलाड़ी जा मोरेंट, स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज, अभिनेता और टेलीविजन हस्ती केके पामर और पर्यावरण कार्यकर्ता फरविजा फरहान भी ‘टाइम100 नेक्स्ट’ की सूची में शामिल हैं।

आकाश अंबानी ने Google और Facebook के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’ बता दें कि रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट आकाश अंबानी की निगरानी में हो रहा है। कंपनी की योजना आगामी दीवाली तक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित कुछ अन्य मेट्रो शहरों में 5जी लॉन्च करने की है। जियो ही अकेली कंपनी है जिसने 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है। यह अकेला स्पेक्ट्रम बैंड है जिस पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क यानी True 5G चल सकता है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका और यूरोप में 5जी नेटवर्क के लिए 700 मेगाहर्ट्ज बैंड को प्रीमियम बैंड माना जाता है। इस लिहाज से 5जी के मामले में जियो को बाकी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related